फास्ट एंड फ्यूरियस 6: दी गेम

Editeur :
Version :
3.5.2
फास्ट एंड फ्यूरियस 6: दी गेम
Android - अंग्रेजी

फास्ट एंड फ्यूरियस 6: दी गेम एक ड्राइविंग रेसिंग गेम है. इसको कबाम डेवेलपर ने बनाया है. यह वही हैं जिन्होंने कई सारे फ्री-टू-प्ले गेम बनाए हैं. यह खेल, जैसा की नाम से ही स्पष्ट है, फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म से प्रेरित होकर बनाया गया है. इसमें खेलनेवालो को अपनी पसंद के एक्टर को प्लेयर के रूप में चयन करने का मौका मिलता है. इस गेम का आधार ब्रिटेन में दिखाया गया है जहां की सडकों पर खिलाडिओं को ड्रैग एवं ड्रिफ्ट मारते हुए रेस में अव्वल आना होता है. इसके अलावा फूल थ्रोटल मिशन में गेमर को अन्य गोल भी दिए जाते हैं. यही नहीं, गेम को और रोचक बनाने के लिए आपको ऑनलाइन अन्य यूजर के साथ रेस करने का मौका मिलता है. यानी आप नई दिल्ली में बैठकर न्यू यार्क के खिलाड़ी के साथ रेस में कार ड्राइव कर रहें होते हैं. इस गेम में ग्लोबल लीडरबोर्ड भी उपलब्ध है. आप एक से ज्यादा कार सेलेक्ट कर सकते हैं एव उनको अपनी जरुरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं. आपकी कार बीएमडब्ल्यू, होंडा, फोर्ड या डॉज कंपनिया द्वारा बनी होंगी. ग्लोबल लीडरबोर्ड पर आने वाले प्लेयर को कैश प्राइज एवं कई सारे ऑफर दिए जाते हैं. पर इससे ज्यादा बड़ी बात है कि उस प्लेयर विश्व के सभी खिलाडिओं द्वारा इज्जत एवं शोहरत भी मिलती है.

Orthographe alternative : Fast & Furious 6: The Game